Tuesday, May 6, 2014

तुझ सा मैं, या मुझ सा तू

तुझ सा मैं, या मुझ सा तू 
तुझ से मैं, या मुझ से तू  … 
तू दुआ से, या दुआ सा तू 
तू खुदा से, या खुदा सा तू  … 
तुझ सा मैं, या मुझ सा तू 
तुझ से मैं, या मुझ से तू  … 

मैं ठोस सा, तू ओस सा 
मैं आग सा, तू साज सा  … 
मैं खोजता, तू खोज सा 
मैं सोचता, तू सोच सा  … 
तू रस सा, या रास मेँ है तू 
तू अंश सा, या आस मेँ है तू  … 
तुझ सा मैं, या मुझ सा तू 
तुझ से मैं, या मुझ से तू  … 

मैं राह सा, तू चाह सा 
मैं रात सा, तू चांद सा  … 
मैं अंध सा, तू धूप सा 
मैं राख सा, तू रुप सा  … 
तू अभी से, या बस अब से तू 
तू सभी से, या बस सब मेँ तू  … 
तुझ सा मैं, या मुझ सा तू 
तुझ से मैं, या मुझ से तू  … 



5 comments: