तुझ सा मैं, या मुझ सा तू
तुझ से मैं, या मुझ से तू …
तू दुआ से, या दुआ सा तू
तू खुदा से, या खुदा सा तू …
तुझ सा मैं, या मुझ सा तू
तुझ से मैं, या मुझ से तू …
मैं ठोस सा, तू ओस सा
मैं आग सा, तू साज सा …
मैं खोजता, तू खोज सा
मैं सोचता, तू सोच सा …
तू रस सा, या रास मेँ है तू
तू अंश सा, या आस मेँ है तू …
तुझ सा मैं, या मुझ सा तू
तुझ से मैं, या मुझ से तू …
मैं राह सा, तू चाह सा
मैं रात सा, तू चांद सा …
मैं अंध सा, तू धूप सा
मैं राख सा, तू रुप सा …
तू अभी से, या बस अब से तू
तू सभी से, या बस सब मेँ तू …
तुझ सा मैं, या मुझ सा तू
तुझ से मैं, या मुझ से तू …
